Combination Set कंबीनेशन सेट
कंबीनेशन सेट का प्रयोग जॉब के कोण को मापने में गोल जॉब का सेंटर निकालने के लिए किया जाता है इसके 4 भाग होते हैं
1. ब्लेड रूल
2. स्क्वायर हैड
3. प्रोटेक्टर हैड
4. सेंटर हैड
ब्लेड या रूल Blade & Rule
इसे हाई कार्बन स्टील व एलॉय स्टील से बनाकर हार्ड टम्पर पर किया जाता है इस रूल के सेंटर में एक key way कटा होता है। जिसकी सहायता से तीनों हेड सलाइड करते हैं।
स्क्वायर हैड Square Head
यह कॉस्ट स्टील से बनाया जाता है। यदि इसमें ब्लेड या रूल को सेट कर दिया जाए तो यह 90° और 45° डिग्री के कोण को आसानी से चेक कर सकता है। इसका प्रयोग गहराई मापने के लिए चेक करने के लिए भी किया जाता है। स्क्वायर हेड में स्प्रिट लेवल भी लगा होता है। जिसकी सहायता से यह सरफेस लेवल को आसानी से चेक कर सकता है। तथा इसमें स्क्रबर पर फिट रहता है जिसकी सहायता से लाइन खींची जा सकती है।
प्रोटेक्टर हैड Protector Head
प्रोटेक्टर हैड यह कास्ट स्टील का बना होता है जिसमें एक डिक्स लगी होती है जिस पर 0° से 180° डिग्री के निशान बने होते हैं। जिसका प्रयोग कोण को चैक करने के लिए किया जाता है।
सेंटर हैड Canter Head
सेंटर हैड कास्ट स्टील का बना होता है इसकी दोनों भुजाओं के बीच का कोण 90 डिग्री रखा जाता है। इसकी सहायता से किसी भी गोल जॉब का सेंटर को आसानी से निकाल सकते हैं
1. कंबीनेशन सेट के ब्लेड की धातु - हाई कार्बन स्टील व एलॉय स्टील
2. स्क्वायर हैड की दोनों भुजाओं के बीच का कोण - 90° व 45°
3. कंबीनेशन सेट के किस भाग के साथ स्क्राइबर लगा होता है - स्क्वायर हैड
4. गोल जॉब का सेंटर निकालने के लिए कंबीनेशन सेट के किस भाग का प्रयोग किया जाता है - सेंटर हैड
5. कंबीनेशन सेट के डिक्स पर कितने डिग्री बनी होती है - 0° से 180°
6. जॉब की गहराई मापने व चेक करने के लिए कंबीनेशन सेट के किस पार्ट्स का प्रयोग किया जाता है - रूल व स्क्वायर हैड
7. कंबीनेशन सेट का प्रयोग किया जाता है - कोण को चेक करने के लिए
8. सेंटर हेड किस कोण में बना होता है - 90°