छेनी या चीजल (Chisel)
इसके द्वारा फ्लैट, राउण्ड या ऐंगल आयरन धातु की चादरों को काटा जाता है। यह जॉब की सतह से फालतू धातु छोटे-छोटे टुकड़ों के रूप में चिपिंग (Chipping) द्वारा काटकर निकालने का कार्य करती है। एक हैंड कटिंग टूल है, इसका प्रयोग वहां किया जाता है जहां हैक्सा व फाईल द्वारा धातु को काटना मुश्किल हो । यह हाई कार्बन स्टील (High Carbon Steel) की बनाई जाती है,
चीजल दो प्रकार की होती हैं।
1. कोल्ड चीजल- इससे ठण्डी धातु को काटा जाता है। यह हार्ड और टैम्पर होती हैं।
2. हॉट चीजल- इससे लुहारखाने में गर्म धातुओं को काटने का कार्य किया जाता है। इस प्रकार की छैनियां हार्ड और टैम्पर नहीं होतीं। हॉट चीजल के बीच में किए सुराख में हैण्डल फंसाकर प्रयोग किया जाता है। इसका कटिंग कोण 30° का होता है।
चीजल के प्रयोग के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए ।
1. काटने वाली धातु पर उचित निशान लगाएं।
2. सदा बाएं हाथ से चीजल पकडे व दाएं हाथ से हैमर की चोट चीजल हेड के सेंटर में मारें।
3. एक चोट मारने के बाद पुनः चीजल को सेट करते रहे।
4. चिपिंग करते समय जॉब वाइस में ठीक प्रकार बांधे तथा चीजल को लगभग 40° अपनी ओर झुकाकर रखें।
कोल्ड चीजल निम्नलिखित प्रकार की होती है।
1. फ्लैट छैनी (Flat Chisel)
2. क्रास कट छैनी (Cross Cut Chisel)
3. डायमण्ड प्वाइन्ट छैनी (Diamond Point Chisel)
4. राऊण्ड नोज छैनी (Round Nose Chisel)
5. साइड कट छैनी (Side Cut Chisel)
6. काउ माऊथ छैनी (Cow Mouth Chisel)
7. वैब छैनी (Web Chisel)
1. चिपिंग करते समय यदि क्लीयरेंस ऐंगल 10° और चीजल का कटिंग ऐंगल 60° हो तो रैक ऐंगल कितना
होगा ।
A. 90°
B. 80°
C. 70°
D. 20°
Answer :- D
1. चीजल किस धातु की बनी होती है - हाई कार्बन स्टील
2. चीजल का कटिंग एज लगभग हार्ड व टैम्पर किया जाता है - 25 से 35 मिलीमीटर
3. साधारण कार्यों के लिए चीजल का कटिंग कोण होता है - 60 डिग्री
4. चीजल के हेड फैलने की क्रिया कहलाती है - मशरूम हैड
5. चीजल लंबाई में पाए जाते हैं - 150 से 200 मिलीमीटर
6. वर्कशॉप में साधारण कार्य के लिए प्रयोग चीजल - फ्लैट चीजल
7. चाबीघाट नालियां काटने के लिए प्रयोग चीजल - क्रॉस कट चीजल या कैप चीजल
8. बेरिंग के अंदर तेल की नालियां काटने में प्रयोग चीजल - हाफ राउंड नोज चीजल
9. वी आकार की नालियां काटने के लिए प्रयोग चीजल - डायमंड प्वाइंट चीजल
10. चीजल के हेड चैम्फर किया जाता है - 10 से 12 डिग्री
11. चीजल का कटिंग एज बनाया जाता है - कॉन्वेक्स
12. चीजल का आकार होता है - अष्टभुजा
13. फ्लैट चीजल का जिंक के लिए कटिंग एंगल होगा - 350
14. क्रास कट चीजल का स्टील के लिए कटिंग एंगल होगा - 700
15. ब्लैक स्मिथ शॉप या फोर्जिग शॉप में प्रयोग की चीजल - गर्म छेनी
16. कास्टिक के बाद रफ स्पॉट को हटाने के लिए प्रयोग की - काऊ माउथ चीजल
17. चीजल के कटिंग एज की हार्नेस होती है - 53 से 59 HRC
18. चैन ड्रिलिंग के बाद प्रयोग - वैब चीजल
19. चीपिग करते समय चीजल का कटिंग एंगल - 40 डिग्री
20. चीजल का वर्गीकरण किया जाता है - लंबाईx फेस की चौड़ाई x कटिंग प्वाइंट के आकार से
21. हॉट चीजल का कटिंग कौन होता है - 30 डिग्री
22. चीजल कार्बन होती है। - 0.75% से 0.85% तक
यदि आपको हमारे द्वारा लिखे गए ब्लॉक अच्छे लगते हैं तो इसको लाइक और शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को जाकर सब्सक्राइब जरूर करें
Join us on Telegram |